यंत्र

सत्य, परम वास्तविकता वह है, जो आपके मध्य नाड़ी संस्थान पर अनुभव किया जाना है (08.07.84) जिसे यदि प्रत्येक के लिए एक  समान अनुभव किया जाता है, तो ही वह परम है (02.07.84)। वह जोसापेक्षनहीं है... जिसकी तुलना नहीं की जा सकती... किसी अन्य वस्तु से संबंधित नहीं किया जा सकता, समझा नहीं जा सकता, वही  परम  है। जिस भी तरीके से आप परम को जानने की कोशिश करते हैं... या विश्लेषण करने का प्रयास करते हैं... आप इससे दूर हैं; वह अवस्था जिसे अभी हमारे अंदर  स्थापित किया जाना है; फिर, डर का क्या प्रश्न है... इसके बारे में बात करने का प्रश्न क्या है... आप यह नहीं कह सकते कि यह इस तरह है, या यह उस तरह है - परम का वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं है... केवल नकारने से... यह नहीं... यह नहीं ...यह नहीं ...फिर जो बचता है, वह परम है। इस तरह से आप परम की अवस्था में पहुंच  जाते हैं... और उस अवस्था में, एक पूर्ण संवाद स्थापित हो जाता है... और उस संवाद में परम के अलावा आपके अंदर और कुछ नहीं होता है। यह वह स्तर है जिसकी हमें आकांक्षा करनी चाहिए... वही उत्थान होना चाहिए। इसमेंकैसे होता हैजैसा कुछ नहीं है... आप बस हो जाते हैं... जैसे एक फूल फल बन जाता है... यह सब आपके अंदर  निर्मित हो जाता है। इसे क्रियान्वित होने दें। मात्र आत्म  समर्पण से, आप बन जाते हैं... और आप अपनी संपूर्णता का आनंद प्राप्त करेंगे। शब्द बन्द हो जाते हैं... वर्णन रूक जाता है... आप बस संपूर्ण हो जाते हैं, और अपनी संपूर्णता का अनुभव करते हैं। यदि आपके साथ कोई नहीं हैं, तो आप चिंता करें... वहां किसीसाथकी आवश्यकता नहीं है... आप अकेले हैं... संपूर्णता का आनंद ले रहे हैं। इसके बाद ही आप दूसरों में भी संपूर्णता का आनंद ले सकते हैं (05.05.85)।

आत्म साक्षात्कार यह है कि आप परम के साथएकाकारहो जाते हैं... आप संपूर्णता को जानते हैं... एक बार आप संपूर्णता को जान लेते हैं, तभी आप सापेक्ष को भी जान सकते हैं। जब तक आप परम को नहीं जान लेते, तब तक आप भ्रम में हैं... क्योंकि सब कुछ सापेक्ष है... और इसलिए कोई नहीं जानता कि वास्तव में क्या सही है, और क्या नहीं है। तो आपके पासपरम बिंदुहोना चाहिए... जैसे, कि आपके पास पेरिस मेंएक मीटरहै, जो एक निश्चित मात्रा है... इसलिए जब आप कहते हैं, कि यह दस मीटर है, तो यह उस मीटर का दस गुना है, जो पेरिस में है। किन्तु, क्योंकि हमने अपना परम नहीं पाया है, इसलिए हम असमंजस में हैं... और इसलिए पहली बात यह है, कि हमें अपना परम प्राप्त होना चाहिए... और परम आत्मा है (09.10.79.1)।

-जय श्री माताजी - v1

Yantra

The Truth, the Absolute Reality, which has to be felt on your Central Nervous System (840708); Which if it is felt the same for everyone, then it is the Absolute (840702) That which is ‘not relative’… which cannot be compared… cannot be related to anything else, or be comprehended. Whatever way you try to know… or try to analyse the Absolute… you are away from it; The state that has to be established now within us; Then, what is the question of fear… what is the question of talking about it… you cannot say it is like this, or it is like that – there are no words for Absolute, to describe it… only by negation… not this… not this… not this… then what remains is Absolute. So you reach the state of Absolute… and in that state, a complete communication is established… and in that communication you have nobody else but the Absolute within you. That is the level to which we should aspire… that should be the ascent. There’s nothing like ‘how’ for it… you just become… like a flower becomes the fruit… it’s all built in, within you. Allow it to work out. Just by surrendering, you become… and you will enjoy your absoluteness. The words stop… the description stops… you just become the Absolute, and feel your absoluteness. If somebody is not with you, you don’t worry… there’s no ‘company’ needed… you’re alone… enjoying the Absolute. Then only you can enjoy the Absolute in others also (850505).

 

Realisation is that you become ‘one’ with the Absolute… you know the Absolute… once you know the Absolute, then only you can know the Relative. Unless and until you know the Absolute, you are in confusion… because everything is relative… and that is why nobody knows what is really right, and what is not. So you have to have an ‘Absolute Point’… like, you have ‘One Metre’ in Paris, which is a fixed thing… so when you say it is ten metres, then it is ten times of that metre which is in Paris. But because we have not found our Absolute, we are in confusion… and so the first thing is, that we must find our Absolute… and the Absolute is the Spirit (791009.1).

 

- Jai Shri Mataji -

Reference a1